Menu Close

बिकिनी पहनने की संस्कृती हमारे धर्म के खिलाफ – श्री. सुदीन ढवलीकर, गोवा मंत्री

विकृत संस्कृतीका विरोध करनेवाले श्री. सुदीन ढवलीकर का अभिनंदन – हिन्दूजागृति

गोवा के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री सुदीन ढवलीकर बिकिनी पहनने को लेकर पर्यटन मंत्री दिलीप पारुलेकर की ओर से दिए गए पूर्ण अधिकार की शिकायत मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर से करेंगे ।

ढवलीकर ने गुरुवार को कहा, ‘यदि वे (विदेशी पर्यटक) समुद्र तटों पर बिकिनी पहनकर आते हैं तो मैं इसके खिलाफ हूं । मैं इस मामले को मुख्यमंत्री के पास ले जाऊंगा ।’ उन्होंने कहा कि उनकी संस्कृति बिकिनी पहनने के खिलाफ है ।

इससे पहले पर्यटन मंत्री पारुलेकर ने गोवा विधानसभा के मानसून सत्र में पर्यटन संबंधी मुद्दों पर कहा था, ‘बतौर पर्यटन मंत्री मैंने कभी बिकिनी पहनने देने से मना नहीं किया ।’ हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि बिकिनी समुद्र तटों और स्वीमिंग पूल के लिए ही पहनी जा सकती है, सुपरमार्केट या मंदिरों में नहीं ।

पिछले साल अगस्त में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मंत्री सुदीन ढवलीकर और दीपक ढवलीकर ने बिकिनी को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बता इस पर रोक लगाने की मांग की थी ।

रूढ़ीवादी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के विधायक लवू मामलेदार ने भी कहा कि बिकिनी भारत के ‘सुपरपावर’ बनने की राह में रोड़ा है ।

स्त्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *