Menu Close

आग्रा में लव जिहाद : राम और श्याम बनकर जिहादी अरशद और उस्मान ने किया दुष्कर्म

love_jihad_H_320लखनऊ – आगरा के ताजगंज क्षेत्र में चाची और भतीजी को लव जिहाद का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। युवकों ने नाम बदलकर परिवार से मेलजोल बढाया। दो दिन पूर्व महिला को नशीली मिठाई खिला बेहोश कर उससे दुष्कर्म के बाद उसकी सोलह वर्षीय भतीजी को अगवा कर ले गए। किशोरी लौटाने के बदले चालीस हजार रुपये मांग रहे हैं।

ताजगंज क्षेत्र में सरकारी योजना के तहत आवासों का निर्माण हो रहा है। वहां मुजफ्फरनगर निवासी अरशद और उस्मान भी काम कर रहे थे। दोनों ने नाम बदलकर राम और श्याम रख लिया था। उन्होंने साइट के पास ही रहने वाले एक परिवार से मेलजोल बढा उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। किशोरी के भाई के मुताबिक ११ अगस्त की दोपहर दोनों युवक उसके घर आए। चाची को नशीली मिठाई खिला बेहोश कर दिया। किशोरी की मां बाजार से लौटी तो देवरानी बेहोश और बेटी गायब मिली। होश में आने पर देवरानी ने अपने साथ दुष्कर्म होने की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि ठेकेदार ने अरशद और उस्मान से संपर्क किया। किशोरी लौटाने के लिए कहा तो वह चालीस हजार रुपये मांगने लगे।

गुरुवार को कुशवाहा महासभा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद कुशवाहा के साथ पीडि़त परिवार कलक्टे्रट में एसपी ग्रामीण बबिता साहू से मिला। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *