Menu Close

आतंकवादी याकूब की फांसी का समर्थन करनेवालोंपर कठोर कार्यवाही करें ! – श्री. भाऊ सुरडकर

संभाजीनगर में राष्ट्रीय हिंदू आंदोलन !

आंदोलन में सम्मिलित धर्माभिमानी हिंदू

संभाजीनगर (महाराष्ट्र) : हिन्दुत्वनिष्ठ श्री भाऊ सुरडकर ने प्रतिपादित किया कि आतंकवादी याकूब मेमन को फांसी देने पर जिन्होंने उसका समर्थन किया, उन पर देशद्रोह के विषय में कठोर कार्यवाही करनी चाहिए।

हिन्दू विधिज्ञ परिषद के अधिवक्ता सुरेश कुलकर्णी ने कानून के अनुसार सार्वजनिक स्थल पर नमाजपठन करना किस प्रकार चूक है, इस पर अपने विचार व्यक्त किए।

९ अगस्त को सायं. ५ से ६ की कालावधि में तापडिया नाट्यमंदिर के समक्ष, निराला बाजार में हिन्दू जनजागृति समिति एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन किया गया। इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति की श्रीमती गौरी देशमुख ने इस आंदोलन के माध्यम से कोल्हापुर के मणिकर्णिका कुंड पर का शौचालय नष्ट कर कुंड भक्तों के लिए तत्काल खुला करने की मांग की।

इस आंदोलन में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री. अनुप लोखंडे, सनातन संस्था के श्री. शरद चावडा, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. अशोक कुलकर्णी एवं ७० से अधिक धर्माभिमानी उपस्थित थे।

क्षणिकाएं

१. इस अवसर पर साधारण वेश की पुलिस ने आंदोलन के छायाचित्र निकाले एवं ध्वनिचित्रीकरण (वीडियो शूटिंग) भी किया।

२. पुलिस ने एक हिन्दुत्वनिष्ठ से कहा कि इन की (सनातन एवं समिति की) इतनी महिलाएं आई हैं तो आप को न्यूनतम १० लोगोंको तो लेकर आना चाहिए था।

३. आंदोलन के अवसर पर आंदोलनस्थल पर ७-८ बच्चोंका एक गुट आया था तथा पूरा आंदोलन होने तक उस आंदोलन में सम्मिलित था। उन सभी ने कहा कि भविष्य में भी हम प्रत्येक आंदोलन में उपस्थित रहेंगे।

४. ‘वाटस् अप’ के माध्यम से इस विषय का प्रचार करने हेतु कुछ लोगोंने आंदोलन के छायाचित्र भी निकाले थे। कुछ धर्मांध भी इस आंदोलन के छायाचित्र ले रहे थे। (धर्मांधोंकी जागरूकता ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *