Menu Close

श्रीराम सेना के श्री. प्रमोद मुतालिक को बेलगांव में किसी भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पाबंदी !

यह व्यक्तिस्वतंत्रता पर आपत्ति ! – श्री. प्रमोद मुतालिक

श्रीराम सेना के संस्थापक श्री. प्रमोद मुतालिक

बेलगांव (कर्नाटक) : श्रीराम सेना के संस्थापक तथा हिन्दूत्व के प्रखर कार्यकर्ता श्री. प्रमोद मुतालिक को बेलगांव में आकर किसी भी सभा में हिस्सा लेने के लिए पाबंदी लगाई गई है।

१४ अगस्त के ‘अखंड हिन्दू संकल्पदिन’ इस कार्यक्रम में सम्मिलित न हो, इसलिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। समस्त हिन्दू संगठनोंने इस तुघलकी निर्णय का निषेध व्यक्त किया है। (स्वतंत्र भारत में ‘अखंड हिन्दू संकल्पदिन’ मनाने के लिए आनेवाले हिन्दूत्वनिष्ठोंपर प्रतिबंध लगाना, यह कांग्रेस शासन की हुकूमशाही ही है ! धर्मांधोंकी चापलूसी के लिए कांग्रेस इस प्रकार के निर्णय ले रही है ! – संपादक, दैनिक सनातन प्रभात)

‘गत १० वर्षोंसे बेलगांव में हम यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं; किंतु पुलिस प्रशासन ने यह निर्णय पहली बार ही लिया है। यह निर्णय अर्थात व्यक्तिस्वतंत्रता पर आपत्ति है। साथ ही यह लोकशाही विरोधी है। इस का मैं तीव्र निषेध कर रह हूं। इस के विरोध में न्यायालय के माध्यम से उत्तर दिया जाएगा।’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *