Menu Close

सिंहस्थ पर्व के अवसर पर तीनों अनी का ध्वज सिद्ध !

ध्वज पर सुवर्ण हनुमान विराजमान

बायी ओर से ध्वज तथा हनुमान की जांच करते हुए महंत भक्तिचरणदास, महंत गौरीशंकरदास तथा महंत ग्यानदास

नाशिक (महाराष्ट्र) : साधुग्राम ध्वजारोहण की सिद्धता अंतिम स्तर तक पहुंची है। तीनों अनी का ध्वज सिद्ध हुआ है। उस पर की गई सुवर्णकांती हनुमान की प्रतिमा १२ कारागीरोंने विशेष रेशमद्वारा बनार्इ है। २५ फीट लंबाई, १० फीट चौडी तथा ५१ फीट ऊंचाई लकडे के ध्वज पर वह प्रकाशित कि जाएगी। तीनों अनी १९ अगस्त को प्रातः ९ बजे समारंभ पूर्वक लहराया जाएगा। निर्मोही का ध्वज सफेद तथा उसे लाल रंग की किनार, दिगंबर का पंचरंगी, तो निर्वाणी का ध्वज लाल रंग का होगा। उस के दोंनो ओर सुवर्ण हनुमान विराजमान होगा। अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत ग्यानदास महाराज ने तुलसीदास तथा वाल्मिकी रामायण के संदर्भानुसार हनुमान की निश्चिती की है।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *