Menu Close

यदि पाकिस्तान का अतिथिसत्कार नहीं रोका गया, तो आंदोलन तीव्र करेंगे ! – मोहन तिवारी, शिवसेना

जलगांव में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन

आंदोलन में सहभागी धर्माभिमानी हिंदू

जलगांव (महाराष्ट्र) : ८ अगस्त को यहां एक राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन आयोजित किया गया। इस आंदोलन में बोलते हुए शिवसेना के श्री.मोहन तिवारी ने कहा कि एक ओर २ दिन पूर्व पाकिस्तान के आतंकवादी नदीम ने इस देश में आकर हाहाकार मचाया, जब कि दूसरी ओर इस देश में पाकिस्तान के कार्यक्रम आयोजित करने का नियोजन चालू है। आतंकवादियोंको अब भारत प्रेक्षणीय स्थल प्रतीत होने लगा है। आतंकवादियोंको बंदी बनाने पर कांग्रेस के विधायक उन्हें मुक्त करने हेतु जाते हैं। ऐसे विधायकोंका निलंबन किया जाना चाहिए। श्री. मोहन तिवारी ने पाकिस्तान के अतिथिसत्कार को रोकने की मांग करते हुए कहा कि यदि इसे नहीं रोका गया, तो वे आंदोलन तीव्र करेंगे।

यदि विधायक ही असुरक्षित हैं, तो सर्वसाधारण लोगोंका हाल होगा ? – कपिल ठाकुर, स्वराज्य निर्माण सेना

तेलंगाना के विधायक ठाकुर राजासिंग लोध ने प्रशासन को उन्हें आनेवाली धमकियोंके दूरध्वनि के सभी प्रमाण देकर भी उस पर कार्यवाही नहीं की गई। इस देश में यदि लोकप्रतिनिधि ही सुरक्षित न रहेंगे, तो सर्वसाधारण लोगोंकी सुरक्षा का क्या होगा, ऐसा प्रश्‍न उपस्थित हो गया है। क्या राष्ट्रप्रेम एवं धर्मनिष्ठा रहना ही विधायक राजासिंग लोध का अपराध है ?

याकूब मेमन को शहीद कहनेवालोंको फांसी दें ! – गजानन मालपुरे, शिवसेना

२५७ लोगोंकी मृत्यु के लिए कारणभूत याकूब मेमन को फांसी देने पर उसे शहीद संबोधित करनेवाले प्रत्येक व्यक्ति को फांसी देना चाहिए !

क्षणिकाएं

१. आंदोलन के आरंभ से १५-२० पुलिस उपस्थित थे। आंदोलन में उपस्थित बालसाधकोंको देख कर पुलिसकर्मियोंने कहा कि ये आगे सिद्ध होनेवाले कार्यकर्ता हैं।

२. आंदोलन की परिसमाप्ति के समय एक पुलिस जूते निकाल कर आंखें बंद कर श्‍लोक बोल रहे थे। उस समय उनके चेहरे पर भाव प्रतीत हो रहा था।

इस आंदोलन में हिन्दू महासभा, स्वराज्य निर्माण सेना, शिवसेना, बजरंग दल, मी मराठी प्रतिष्ठान, सनातन संस्था, हिन्दू जनजागृति समिति एवं अन्य हिन्दुत्वनिष्ठ सम्मिलित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *