Menu Close

याकूब की फांसी से जुडे कवरेज पर केंद्र ने भेजा ३ चैनलों को नोटिस

नई दिल्ली : ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन (बीईए) ने मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी से जुड़ी समाचारों को लेकर तीन चैनलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में कहा गया है कि उनकी कवरेज से राष्ट्रपति और न्यायपालिका की अवमानना हुई है और क्यों न उनके खिलाफ कार्यवाही की जाय।

बीईए ने इस मामले को सरकार के समक्ष उठाने का फैसला किया है। एसोसिएशन ने साथ ही केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (संशोधन) कानून, २०१५ पर भी चिंता जताई है जिसके तहत आतंकवाद विरोधी अभियान के सीधे प्रसारण पर रोक लगाई गई है।

उसने साथ ही कहा कि आतंकवादी घटनाओं के सीधे प्रसारण के पक्ष में नहीं है लेकिन मीडिया कवरेज को आधिकारिक ब्रीफिंग तक सीमित नहीं किया जा सकता है।

बीईए की कार्यकारी समिति की आज हुई बैठक में राजस्थान सरकार द्वारा टाइम्स नाऊ को भेजे गए अवमानना नोटिसों और उत्तर प्रदेश विधानसभा द्वारा आज तक के खिलाफ शुरू की गई विशेषाधिकार हनन कार्यवाही के मामले को भी सरकार के समक्ष उठाने का फैसला किया गया।

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *