Menu Close

खुलेआम लगती है लडकियों की बोली, ये है IS की प्राइस लिस्ट

isissexइस्लामिक स्टेट (आईएस) का एक और क्रूर चेहरा सामने आया है। संयुक्त राष्ट्र की एक वरिष्ठ अधिकारी ने खुलासा किया कि आईएस बंधक बनाई गई महिलाओं एवं लडकियों की खुलेआम बोली लगवाता है।

इसके लिए बाकायदा प्राइस लिस्ट भी जारी कर रखी है। संयुक्त राष्ट्र की अधिकारी जैनब बंगुरा ने बताया कि अप्रैल में इराक की यात्रा के दौरान उन्हें आईएस के पर्चे की एक प्रति मिली, जिसमें आतंकी संगठन की ओर से बंधक महिलाओं के दाम लिखे गए थे और बोली लगाने वालों में उसके लडाकों और मध्य पूर्व के अमीर शामिल थे।

संयुक्त राष्ट्र की विशेष राजदूत बंगुरा ने बताया कि पर्चे के प्रमाणिकता की पुष्टि की जा चुकी है। इस पर्चे के आधार पर लेनदेन भी किया जा चुका है।

उम्र के हिसाब से लगती है कीमत

न्यूयॉर्क में साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि एक लडकी को पांच या छह अलग-अलग व्यक्ति खरीदकर ले जा सकते हैं। कभी कभार तो ये लडाके हजारों डॉलर की फिरौती लेकर लडकियों को उनके परिवार को वापस बेच देते हैं। इतना ही नहीं, बोली लगाने का पहला अधिकार आईएस के लडाकों का होता है। इसके बाद बाहर के रईस बोली लगाते हैं।

बंगुरा ने बताया कि आईएस के लडाकों के लिए नौ साल की उम्र के बच्चे और बच्चियों की कीमत करीब १६५ डॉलर (१० हजार ५२१ रुपये) है। इसके अलावा किशोरियों की कीमत करीब १२४ डॉलर (आठ हजार रुपये) रखी गई है। यह कीमत २० साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं की अपेक्षा कम है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *