Menu Close

उत्तरप्रदेश : छेडखानी से परेशान महिला सिपाहीने अमीर असलम की कर दी धुनाई !

अमीर असलम

मेरठ (उत्तरप्रदेश) – हिस्ट्रीशीटर ने जिला अस्पताल में महिला सिपाही से छेडछाड कर दी। खाकी वर्दी देखकर भी हिस्ट्रीशीटर डरा नहीं। पहले एक्सरे रूम में कमेंट्स पास किए तो वहां से पीछा करता हुआ अस्पताल के परिसर में पहुंच गया।

विरोध पर हिस्ट्रीशीटर मारपीट पर उतर आया तो महिला सिपाही को भी मर्दानी बनने में देर नहीं लगी। उसने हिस्ट्रीशीटर को धुनना शुरू किया। सिपाही का साहस देखकर आसपास जमा हुई भीड भी पीछे नहीं रही।

देहली गेट पुलिस ने मनचले हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि दौराला के इस हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ ५० से ज्यादा केस दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट थाने में तैनात एक महिला सिपाही बुधवार दोपहर एक युवती का मेडिकल परीक्षण करने जिला अस्पताल आई थी। जब वह एक्सरे रूम में पहुंची तो वहां पहले से ही हिस्ट्रीशीटर अमीर असलम मौजूद था।

महिला सिपाही पर करने लगा कमेंट

हिस्ट्रीशीटर ने महिला सिपाही पर कमेंट्स पास करने शुरू कर दिए। महिला सिपाही इसे अनदेखा करते हुए एक्सरे रूम से बाहर आ गई। हिस्ट्रीशीटर भी दुस्साहस दिखाते हुए महिला सिपाही का पीछा करते हुए अस्पताल परिसर में पहुंच गया । और उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं।

महिला सिपाही ने विरोध किया तो उसने सिपाही के साथ हाथापाई कर दी। इसके बाद महिला सिपाही ने हिस्ट्रीशीटर को पकड़कर उस पर थप्पड़ों की बौछार कर दी।

इस दौरान वहां जमा हुई आसपास के लोगों की भीड़ ने हिस्ट्रीशीटर को दबोचकर पीट दिया। सूचना पर देहली गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी हिस्ट्रीशीटर को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

एसओ लिसाड़ी गेट रवेंद्र यादव ने देहली गेट थाने पहुंचकर महिला सिपाही से मामले की जानकारी ली। महिला सिपाही की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया ।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *