Menu Close

मुंबई धमाकों के मास्टरमाइंड टाइगर मेमन ने दी धमकी, याकूब की फांसी का बदला लूंगा : सूत्र

हिन्दुओ, मोदी सरकार से पूछिए कि देश में उनकाु राज चलता है कि जिहादी आतंकवादियों का ? क्या अब भी वे जिहादी आतंकवाद को रोकने के लिए कठोर कदम नहीं उठाएंगे ? क्या जिहादियों के आक्रमणों में पुनः हिन्दुआें को अपने प्राण गंवाने पडेंगे ? – हिन्दूजागृति

नई दिल्ली – १९९३ के मुंबई धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी के कुछ घंटे बाद उसके बड़े भाई और इन धमाकों के मास्टरमाइंड टाइगर मेमन ने परिवार को फोन किया और धमकी दी कि वह फांसी का बदला लेगा। यह जानकारी सूत्रों से मिली है। हालांकि मुंबई पुलिस के सूत्रों ने आधिकारिक तौर पर मना किया है।

टाइगर मेमन ने VOIP (Voice on Internet Protocol) के जरिए परिवार के सदस्यों को फोन किया, जिन्होंने उससे कहा कि वह और हिंसा बर्दाश्त नहीं कर सकते।

दो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया है। मुंबई धमाकों के दोषी याकूब मेमन को ३० जुलाई को फांसी दी गई थी। इन धमाकों में २५७ लोगों की मौत हुई थी।

मुंबई धमाकों के मुख्य आरोपी टाइगर मेमन और दाउद इब्राहिम घटना के बाद फरार हो गए। याकूब मेमन के वकीलों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना था कि याकूब ने जांचकर्ताओं के साथ पूरा सहयोग किया और उसे फांसी नहीं होनी चाहिए। हालांकि इन धमाकों में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों ने इसका पुरजोर विरोध किया था।

स्त्रोत : NDTV इंडिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *