Menu Close

पाक : पूर्व ISI चीफ की धमकी- दिल्‍ली को हिरोशिमा, मुंबई को बना देंगे नागासाकी

नई दिल्लीः पाकिस्तान की खुफिया एजैंसी आई.एस.आई. (इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) के पूर्व चीफ और आर्मी के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल ने भारत को ट्वीट कर धमकी दी है कि अगर भारत रास्‍ते पर नहीं आया तो हम दिल्‍ली और मुंबई को आज का हिरोशिमा और नागासाकी बना देंगे।

आपको बता दें कि हिरोशिमा और नागासाकी जापान के वे शहर हैं, जहां दूसरे विश्व युद्ध के दैरान अमरीका ने न्यूक्लियर बम गिराए थे। ६ अगस्‍त १९४५ के दिन ही अमरीका ने हिरोशिमा को तबाह किया था। २ दिन बाद नागासाकी पर भी बम बरसाए गए थे।

हामिद गुल ने भारत की नैशनल और इकोनॉमिक राजधानी (दिल्‍ली और मुंबई) को हिरोशिमा-नागासाकी बनाने की धमकी ऐसे समय दी है जब पाकिस्‍तान से आए आतंकियों ने उधमपुर में बीएसएफ के काफिले पर हमला कर २ जवानों को शहीद कर दिया लेकिन, गांववालों ने एक आतंकी को भी धर दबोचा। इस आतंकी ने यह कबूल कर लिया है कि वह पाकिस्‍तान से हिंदुओं को मारने के लिए आया था।

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के पास ११० बम हैं जो भारत के १०० बमों के जखीरे से १० ज्यादा हैं। हालांकि, ये आंकड़े २०१२ की स्थिति के अनुसार बताए गए थे। ३ साल में स्थिति कितनी बदली है, इस बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है।

स्त्रोत : पंजाब केसरी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *