Menu Close

पकडे गए जिंदा आतंकी कासिम खान को हिंदू संगठनों को सौंप दे सरकार : साध्वी प्राची

नई दिल्ली – विहिंप नेता साध्वी प्राची ने कहा कि देश की संसद में भी दो-तीन आतंकवादी बैठे हैं। साध्वी ने कहा कि ये लोग देश के लिए खतरनाक है। वहीं साध्वी ने बुधवार को पकड़े गए जिंदा आतंकी कासिम खान को भी हिंदू संगठनों को सौंपने की बात कही है। साध्वी रूड़की में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

हाल ही में साध्वी ने मदरसों और मस्जिदों पर निशाना साधा था। साध्वी ने कहा था कि उत्तरप्रदेश के मदरसे और मस्जिदें हथियारों के जखीरा का केंद्र हैं। मदरसों में कट्टरवाद की शिक्षा दी जाती है, जिससे आतंकवाद पनप रहा है।

साध्वी प्राची ने कहा था कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार को मदरसों पर नजर रखनी चाहिए, जिससे देश में आतंकवाद कम होगा। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने मदरसों को लेकर सराहनीय निर्णय लिए हैं। इसे नजीर मानकर व्यवस्था को पूरे हिन्दुस्तान में लागू किया जाए। साध्वी प्राची ने कहा था कि सावन में कांवडियों के डीजे पर प्रतिबंध लगाना गलत है, यदि प्रतिबंध ही लगाना है तो ईद के दिनों में मस्जिदों के लाउडस्पीकर पर लगायें। साध्वी ने खुद को जान का खतरा बताते हुए कि कहा था कि उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी गई हैं।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *