Menu Close

नरवीर शिवा काशीद के बलिदान से आज के युवकोंको त्याग एवं निःस्वार्थी पन आत्मसात करना चाहिए ! – प्रमोद मुतालिक

‘वीर शिवा काशीद’ पुण्यतिथी समारोह संपन्न

बायी ओर से द्वितीय श्री. निळकंठ माने, श्री. आनंदराव काशीद, श्री. सुधाकर सुतार, श्री. प्रमोद मुतालिक, श्री. संभाजी साळुंखे, श्री. वैजनाथ देशपांडे

पन्हाळा-कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : स्वराज्यनिष्ठ शिवरत्न नरवीर शिवा काशीद प्रतिष्ठान की ओर से ३५५ वा पुण्यतिथी समारोह ३१ जुलाई को पन्हाळगड पर उत्साह पूर्ण वातारवरण में संपन्न हुआ।

उस समय अनंत स्मृति भवन में संपन्न हुए कार्यक्रम में श्रीराम सेना के संस्थापक अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक ने वक्तव्य किया था। अपने वक्तव्य में उन्होंने यह बताया कि, नरवीर शिवा काशीद के बलिदान से युवकोंको त्याग, नि:स्वार्थीपन आत्मसात करना चाहिए। पन्हाळगड पर घटे प्रसंग से हमें प्रेरणा प्राप्त करनी चाहिए।

प्रातः ११ बजे शिवा काशीद समाधी का पूजन श्री. प्रमोद मुतालिक के हाथों किया गया, साथ ही नरवीर बाजीप्रभु देशपांडे तथा छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण किया गया। उस समय कोल्हापुर के नरवीर शिवा काशीद प्रतिष्ठान संगठन के संस्थापन श्री. नीळकंठ शंकरराव माने को श्री. प्रमोद मुतालिक के हाथों ‘हिन्दू धर्मयोद्धा’ के नाम पर पुरस्कार प्रदान कर उनका आदर किया गया। इस समारोह के लिए शिवा काशीद के वंशज श्री. आनंदराव काशीद, नरवीर बाजीप्रभु देशपांडे के वंशज श्री. वैजनाथ देशपांडे, हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. सुधाकर सुतार, बजरंग दल के जनपदाध्यक्ष श्री. संभाजी साळुंखे के साथ अनेक धर्मबांधव उपस्थित थे।

‘जय भवानी, जय शिवाजी’, ‘हर हर महादेव’ इस गर्जना से समारोह समाप्त हुआ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *