हिन्दू जनजागृति समिति का जालस्थल बंद होने का प्रकरण

ठाणे (महाराष्ट्र) : हिन्दू जनजागृति समिति का जालस्थल कुछ आस्थापनोंने बंद करने के प्रकरणपर ध्यान केंद्रित कर केंद्र शासन के संबंधित विभाग को पत्र भेज कर जागृति करने के संदर्भ में निवेदन कल्याण मतदारसंघ के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे को दिया गया।
इस अवसर पर उन्होंने समिति के प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वे कम्युनिकेशन विभाग के संबंधित लोगोंसे विचारणा करेंगे। उसी प्रकार कर्मचारी से देहली कार्यालय में इस विषय का फैक्स भेजने के लिए कहा।
निवेदन देते समय हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री बलवंत पाठक, विजय ठाकरे एवं निलेश सुर्वे उपस्थित थे।
स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात








