Menu Close

सोलापुर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव : राष्ट्र एवं धर्म कार्य हेतु समय निकालना, यह समय की आवश्यकता ! – गुरुशांत धुत्तरगांवकर

सोलापुर जनपद में गुरुपूर्णिमा महोत्सव भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !

मार्गदर्शन करते हुए हिन्दूत्वनिष्ठ श्री. गुरुशांत धुत्तरगांवकर

सोलापुर (महाराष्ट्र) : उपलप मंगल कार्यालय में सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा आयोजित गुरुपूर्णिमा महोत्सव में तीव्र हिन्दूत्वनिष्ठ श्री. गुरुशांत धुत्तरगांवकर मार्गदर्शन कर रहे थे।

उस समय अपने मार्गदर्शन में उन्होंने यह बताया कि, ‘देश की धर्मांध शक्ति तथा उनकी बढती हुई लोकसंख्या, हिन्दू धर्मियोंपर होनेवाले आक्रमणं, हिंसा, लव जिहाद के समान आपत्तियोंसे पूरे भारत के हिन्दू त्रस्त हुए हैं। सर्वधर्मसमभाव तथा धर्मनिरपेक्षता प्रदर्शित करनेवाले राजनेताएं अपनी रक्षा करने में असमर्थ हैं। याकूब मेमन की फांसी को विरोध प्रदर्शित करनेवालों में कुछ जन्महिन्दू भी हैं। अतः समस्त हिन्दुओंको धर्माचरणी एवं तीव्र धर्माभिमानी बनना चाहिए। राष्ट्र एवं धर्म कार्य हेतु समय निकालना, यह समय की आवश्यकता है।’

उस समय अधिवक्ता श्री. नीलेश सांगोलकर ने हिन्दू धर्म पर आनेवाली आपत्तियोंके विरोध में वैध मार्ग से किए जानेवाले प्रयासोंके संदर्भ में बताया। डॉ. श्रीपाद पेठकर ने हिन्दू दूरचित्रप्रणाल की आवश्यकता स्पष्ट की। अध्यात्म विश्वविद्यालय का परिचय श्रीमती सुनीता दीक्षित ने किया।

उस समय ५०० जिज्ञासू उपस्थित थे।

अकलुज (जिला सोलापूर) – यहां के नामदेव मंगल कार्यालय में संपन्न हुई गुरुपूर्णिमा महोत्सव में हिन्दू राष्ट्र के संदर्भ में श्रीमती राजश्री तिवारी ने, हिन्दू दूरचित्रप्रणाल के संदर्भ में श्री. संतोष पाटणे ने, तो अध्यात्म विश्वविद्यालय के संदर्भ में अधिवक्ता श्री. संदीप अपसिंगेकर ने मार्गदर्शन किया।

उस समय २५० हिन्दू उपस्थित थे।

बार्शी – स्थित रेणुका मंगल कार्यालय में श्रीमती अलका वनमारे, श्री. विनोद रसाळ तथा श्रीमती सुनीता पंचाक्षरी ने मार्गदर्शन किया।

उस समय ४०० धर्माभिमानी उपस्थित थे।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *