Menu Close

‘मेमन’वादियों को पीट-पीट कर सिखाएंगे देशप्रेम – अशोक सिंघल, विहिंप

इलाहाबाद – मुंबई धमाकों का दोषी आरोपी याकूब मेमन को फांसी दिये ४ दिन हो गये हैं। लेकिन मेमन पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार वीएचपी के संरक्षक ने मेमन का समर्थन करने वालों को देशप्रेम सिखाने का अलग तरीका बताया है।

अशोक सिंघल ने एक बयान में कहा कि मेमन के साथ हमदर्दी जताने वालों को प्यार से समझाया जाएगा लेकिन अगर नहीं समझे तो उन्हें पीट-पीटकर देशप्रेम सिखाया जाएगा। सिंघल ने कहा कि ‘जो लोग प्यार की भाषा नहीं समझेंगे, उन्हें पीटकर यह बात जबरन समझाई जाएगी’। वहीं छोटा शकील की धमकी पर भी सिंघल ने कहा कि ऐसे लोगों को पनाह देने वाले पाक का वजूद खत्म हो जाएगा।

अशोक सिंघल इलाहाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मेमन का समर्थन करने वाले शर्मनाक लोग हैं। उन्होंने कहा कि ऐस लोगों को समझाने की जरूरत है और ना समझे तो दूसरा तरीका भी अपनाना पड़ेगा।

स्त्रोत : वन इण्डिया हिन्दी

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *