Menu Close

बोको हराम के चंगुल से १७८ लोगों को बचाया

boko-haramलागोस (नाइजीरिया) – नाइजीरियाई सैनिकों ने आतंकी संगठन बोको हरम के चंगुल में फंसे १७८ लोगों को बचाया है। इस दौरान सेना ने इस आतंकवादी संगठन के कई शिविरों को नष्ट किया। बचाए गए लोगों में से १०१ बच्चे, ६७ महिलाएं और १० पुरुष शामिल हैं।

नाइजीरियाई वायुसेना ने बित्ता गांव पर हमले में बड़ी संख्या में आतंकवादियों के मारे जाने की बात कही है। यह स्थान मैदुगुरी शहर के ७० किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। मैदुगुरी उत्तर-पूर्वी बोनारे राज्य की राजधानी है। सेना ने हालांकि यह नहीं बताया कि अप्रैल २०१४ में चिबोक के स्कूल से किडनैप की गई लड़कियां हाल में बचाए लोगों में शामिल हैं या नहीं।

ऑपरेशन में बोको हरम का एक कमांडर भी पकड़ा गया है और उनके कैंपों को ध्वस्त किया गया। नाइजीरिया में बोको हरम पिछले दो-तीन वर्षों से कहर बरपा रहा है और २०१४ से अब तक यह करीब ५५०० लोगों की हत्या कर चुका है।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *