Menu Close

पाकिस्तान टेररिस्ट स्टेट, दूसरे देशोंका पिट्ठू बन चुका है : पाक लेखक

नई देहली : आतंकवादियोंको अपनी गोद में बैठाने के संगीन इल्जामोंसे घिरे पाकिस्तान को उसी के एक बाशिंदे ने जैसे आइना दिखा दिया है। पाकिस्तान के पत्रकार लेकिन अब कनाडा में शरण ले कर रह रहे तारिक फतह ने अपने ही मुल्क को टेररिस्ट स्टेट करार दिया है। पहली बार शायद एक पाकिस्तानी ने इतने कड़े लफ्जों में जैसे अपनी ही मुल्क की क्लास ली है। साफ कहा है कि पाकिस्तान अपनी ही वजह से खुद अपने और दूसरोंके लिए आफत पैदा कर रहा है।

क्या पाकिस्तान अपने आप में एक समस्या बन चुका है ? ये सवाल बार-बार उठता रहा है। अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने वाले पाकिस्तान को ऐसा मुल्क करार देते हैं, जो खुद अपनी जड़ें खोद रहा है और बजाय अपनी समस्याओंपर ध्यान देने के वो हिंदुस्तान में अमन के खिलाफ काम करता रहता है। ये आवाजें अब तक दूसरे देशोंसे उठती रही हैं, लेकिन अब खुद एक पाकिस्तानी का कहना है कि पाकिस्तान एक टेररिस्ट स्टेट है, वो दूसरे देशोंका पिट्ठू बन चुका है।

एक पाकिस्तानी लेखक ने अपने इंटरव्यू में कहा है कि पाकिस्तान एक टेररिस्ट स्टेट है, वो दूसरे देशोंका पिट्ठू बन चुका है।

पाकिस्तान मूल के पत्रकार और लेखक तारिक फतह का जन्म कराची में हुआ था, वहीं से पढ़ाई पूरी की और पत्रकार के तौर पर करियर शुरू किया। लेकिन तारिक फतह को पाकिस्तान को आइना दिखाने की भारी कीमत चुकानी पड़ी। उन्हें पाकिस्तान छोड़ना पड़ा और अब वो कनाडा के वासी हैं। तारिक हिंदुस्तान में चार महीने बिताने के बाद हाल ही में कनाडा पहुंचे हैं। वहां एक इंटरव्यू में उन्होंने बड़ी बेबाकी से हिंदुस्तान प्रवास का तजुर्बा बांटा। तारिक ने कहा कि हिंदुस्तान दुनिया का इकलौता ऐसा मुल्क है, जहां इतने सारे मजहब और नस्ल के लोग एक साथ रहते हैं।

इसी इंटरव्यू में तारिक ने पाकिस्तान को टेररिस्ट स्टेट करार दिया, कहा कि पाकिस्तान अपनी आफत के लिए खुद जिम्मेदार है क्योंकि उसकी बुनियाद ही नफरत पर खड़ी है और पाकिस्तान के लोगोंकी भलाई इसी में है कि वो पाकिस्तानी हुक्मरानोंकी थोपी गई सोच से आजाद हों।

पाकिस्तान मूल के पत्रकार और लेखक तारिक फतह

तारिक फतह की आनेवाली किताब का नाम है ‘हिंदू इज नॉट माई एनेमी’, इसी किताब के सिलसिले में उन्होंने भारत के अलग-अलग शहरोंका दौरा किया। और हिंदुस्तान की अनेकता में एकता की विचारधारा को करीब से महसूस किया। इससे पहले जनाब Chasing a Mirage और The Jew Is Not My Enemy नाम की किताब लिख चुके हैं।

स्त्रोत : आईबीएन खबर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *