Menu Close

पावनखिंड में नरवीर बाजीप्रभु देशपांडे की पावनस्मृति को हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा अभिवादन !

मलकापुर-कोल्हापुर (महाराष्ट्र) : छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर मावळा नरवीर बाजीप्रभु देशपांडे, फुलाजीप्रभु देशपांडे, वीर शिवा काशीद साथ ही ज्ञातअज्ञात मावळोंकी ३५५वें पावन बलिदान दिवस के निमित्त हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा पावनखिंड में उनका विनम्र अभिवादन किया गया।

प्रारंभ में मलकापुर के पुरोहित श्री. रविकाका जोशी ने विधिवत पूजन किया। साथ ही लेखापरीक्षक श्री. सदाशिव पाटिल ने श्रीफल एवं पुष्प अर्पण किया। इतिहास संशोधक श्री. श्रीदत्त राऊत ने मार्गदर्शन किया।

श्री. सदाशिव पाटिल ने बताया, कि अगली बार यहां आवास का निर्माण कार्य करेंगे।

उस समय बाजीप्रभु देशपांडे के भोर के ११वें वंशज श्री. नीलेश देशपांडे, साथ ही उनके परिवार के श्री. वैद्यनाथ देशपांडे तथा श्री. संदेश देशपांडे, भूतपूर्व नगराध्यक्ष श्री. राजू भोपळे, शिवशौर्य संगठन के कार्यकर्ता, हिन्दू जनजागृति समिति के सर्वश्री प्रसाद कुलकर्णी, जितेंद्र पंडित, प्रसाद खटावकर, सुधाकर मिरजकर, अमोल ढवळीकर, प्रमोद तारे, कु. वेद कुलकर्णी, मंगेश मिरजकर के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विशेषता

पावनखिंड में मलकापुर के धर्माभिमानी हिन्दुओंद्वारा उपस्थित १ सहस्र शिवभक्तोंके लिए अल्पाहार तथा दूध का नि:शुल्क प्रबंध किया गया था।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *