Menu Close

वेंकैया नायडू ने कहा – याकूब के साथ हमदर्दी से देश का नुकसान !

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि, याकबू मेमन के साथ हमदर्दी जताना देश के लिए नुकसानदेह है। १९९३ मुंबई विस्फोट मामले में याकूब को हाल ही में फांसी दी गई है।

‘याकूब देशद्रोही, उसने देश को नुकसान पहुंचाया’

नायडू ने कहा, ‘दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग हर बात का राजनीतिकरण कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि मौत की सजा और आतंकवाद दो अलग चीजें हैं और लोग इस पर बहस कर सकते हैं। मुंबई १९९३ विस्फोटों के मामले में दोषी याकूब मेमन को दी गयी फांसी पर छिड़े हालिया विवाद पर केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘मुझे बहुत आश्चर्य हो रहा है, जिस प्रकार लोग याकूब मेमन (की फांसी) पर चर्चा कर रहे हैं। वह देशद्रोही है, वह आतंकवादी है और उसने देश को बहुत नुकसान पहुंचाया है। निष्पक्ष सुनवायी और अवसर देने के बाद उसे सजा सुनायी गयी और उसे लागू किया गया।’

नरमी की कोई जगह नहीं : नायडू

नायडू ने कहा, ‘जहां तक आतंकवाद से लड़ने की बात है, हमें अपनी पूरी ताकत के साथ लडना चाहिए। हम दुनिया में आतंकवाद से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले बनते जा रहे हैं। वे हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट करने और देश को कमजोर करने का लक्ष्य रखते हैं। जहां तक आतंकवादियों से निपटने का मामला है तो किसी प्रकार की उदारता या नरमी के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।’

मीडिया पर भी साधा निशाना

संसदीय कार्यमंत्री नायडू बोले, ‘मेमन मुद्दे को जिस तरह (मीडिया) में प्रसिद्धी दी गई, लोग उससे बहुत दुखी हैं। देश ने अपना एक महान बेटा, पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को खोया। उनका अंतिम संस्कार चल रहा था, लेकिन पूरा ध्यान याकूब मेमन पर था। हम किसकी चर्चा कर रहे हैं।’

स्त्रोत : आज तक 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *