Menu Close

साधू-महात्मा ही हिंदू धर्म को बचा सकते है – केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह

अनूपपुर (भोपाल) : नर्मदा पूजन के लिए अमरकंटक के दो दिवसीय प्रवास पर आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दूसरे दिन कहा कि धर्म को बचाने साधु-महात्माओंको आगे आना चाहिए।

याकूब मेनन की फांसी पर आसूं बहानेवालोंपर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मेमन कोई शहीद भगत सिंह नहीं था जिसने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण गवाएं हो, बल्कि वह सैकड़ों लोगोंकी हत्या की साजिश में शामिल था। जो भी दल याकूब मेमन को फांसी दिए जाने का विरोध कर रहे हैं वह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान अपनी आदतोंसे बाज नहीं आएगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

हिंदू धर्म के बारे में गिरिराज सिंह ने कहा  कि हिंदू सहिष्णु नहीं, बल्कि डरपोक हैं और सनातनी हिंदू आपस में बंटा हुआ है। इसी लिए किसी भी स्थिति का सामना करने से वह डरता है और हिंदू धर्म को बचाने के लिए आज साधू-महात्माओंको आगे आना चाहिए क्योंकि हिंदुओंका विश्वास राजनीतिक दलोंसे उठता जा रहा है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *