Menu Close

याकूब मेमन के जनाजे में भीड का होना चिंताजनक : साक्षी महाराज

बीजेपी सांसद साक्षी महाराज
लखनऊ – भाजपा के दो सांसदों ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्‍तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर निशाना साधा है। उन्‍नाव (उत्तरप्रदेश) के भाजपा सासंद साक्षी महाराज ने ओवैसी को आतंकवादी कहा है । जबकि गोरखपुर से पार्टी के सांसद महंंत आदित्‍यनाथ ने एआईएमआईएम प्रेसिडेंट को ‘उपेक्षित जीव’ करार दिया।

साक्षी महाराज ने रविवार को एटा (उत्तरप्रदेश) में अपने आश्रम पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा, “असदुद्दीन ओवैसी मोहम्‍मद साहब का भी दुश्‍मन है। असदुद्दीन और अकबरुद्दीन ओवैसी आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले हैं, अगर मैं यह कहूं कि वे आतंकवादी हैं तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी।” उन्‍होंने मांग की कि याकूब मेमन के जनाजे में शामिल होने वाले सभी लोगों के बैकग्राउंड की जांच होनी चाहिए। बता दें कि याकूब की फांसी के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल किया था, “क्‍या अब बाबरी मस्जिद ढहाने वालों को भी फांसी हागी?”

कांग्रेस के हिन्दू आतंकवाद के आरोप पर उन्होंने कहा कि हिन्दू और भगवा कभी आतंकवादी हो ही नहीं सकता। भगवा तो शांति का प्रतीक हैं। हिंदुस्तान समेत समूचे विश्व में आतंकवाद किसकी देन हैं यह सभी लोग जानते हैं। उन्होने कहा कि असदउद्दीन ओबैसी ने मुसलमानों को बरगलाने के लिए एक पार्टी बना ली है , पिछले ६७ सालों से इसी तरह से मुसलमानों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान में ३१ लाख मुसलमानों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के प्रति मुसलमानों के बढ़ते आकर्षण से सभी पार्टिया बौखला गई है।

उधर, योगी आदित्यनाथ ने कहा, “ओवैसी के बारे में सिर्फ इतना कहा जा सकता है कि विनाश काले विपरीत बुद्धि। इनकी सोच राष्‍ट्रद्रोही सोच है। आतंकवाद को यही लोग समर्थन देते हैं।” रविवार को गोरखपुर में एक कार्यक्रम में उन्‍होंने यह भी कहा कि, देश में आज जो आतंकवाद, नक्सलवाद या अलगाववाद है, वह कांग्रेस की विरासत है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *