Menu Close

साध्वी प्राची को साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसा हाल बनाने की धमकी

विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) की नेता साध्वी प्राची को घायल हालत में मंगलवार देर रात मेरठ के एक हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया।

स्मरणीय है कि पिछले दिनों बरेली के शेरगढ थाने के अंतर्गत आने वाले पहाडपुर गांव की करीब १५० लडकियोंने छेडछाड से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी थी। इस विषय को लेकर ग्रामवासियोंने एक महापंचायत का आयोजन किया था। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उक्त महापंचायत किये जाने की अनुमति देने से इनकार कर उधर जाने वाले हर मार्ग पर बेरियर लगा दिए थे। लेकिन  पुलिस ने उन्हें गाँव के मंदिर से गिरफ्तार किया।

एस पी बृजेश श्रीवास्तव के अनुसार उन्हें मीरगंज पुलिस स्टेशन ले जाकर छोड दिया गया। लेकिन साध्वी प्राची के अनुसार पुलिस ने उन्हें जंगल में ले जाकर डंडों से मारपीट की और उस समय कोई महिला पुलिस भी उपस्थित नहीं थी। इतना ही नहीं तो उन्हें मार्ग पर घसीटा भी गया। आज बुधवार को सुबह साध्वी प्राची के एक्स-रे व बाकी मेडिकल टेस्ट कराए जा रहे हैं। फिलहाल, इस मुद्दे पर लोकल एडमिनिस्ट्रेशन या सरकार की ओर से कुछ नहीं कहा गया है।

साध्वी का आरोप है कि पुलिस ने यह हमला उत्तरप्रदेश सरकार में मंत्री आजम खान के इशारे पर किया है। हमें जमानत पर रिहा किए जाने से पहले धमकी दी गई कि अगर महापंचायत में शामिल होने गए तो बाकी जिंदगी प्रज्ञा ठाकुर के समान जेल में ही काटनी पड़ेगी। दूसरी ओर, हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने साध्वी को आई चोटों पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन ये जरूर बताया कि उनका एक्स-रे और बाकी टेस्ट कराए जा रहे हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

स्त्रोत : क्रांतीदूत

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *