Menu Close

हिन्दुओंकी धार्मिक भावना आहत करनेवाले ‘मोहल्ला अस्सी’ यह चित्रपट प्रतिबंधित करने के लिए संगठित रहें ! – नितीनजी व्यास

अमरावती (महाराष्ट्र्) में राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन

अमरावती (महाराष्ट्र) : छावा युवा मराठा संघ के श्री. नितीनजी व्यासद्वारा यह आवाहन किया गया कि, यह दुर्दैव की बात है कि, भारत में हिन्दुओंको हिन्दुओंके लिए ही आंदोलन करना बाध्य हो रहा है।

rha_amravatiआंदोलन में सम्मिलित हिन्दूत्वनिष्ठ

आज हिन्दू असंगठित होने के कारण ही असुरक्षित है। ‘मोहल्ला अस्सी’ इस चित्रपट पर पाबंदी डालने के लिए हमें संगठित होना चाहिए। करोडो हिन्दुओंकी धार्मिक भावना आहत करनेवाले ‘मोहल्ला अस्सी’ इस हिन्दूद्रोही चित्रपट को केंद्रीय परिनिरीक्षण मंडल प्रमाणपत्र प्रदान न करें, साथ ही संबंधितोंपर शासन याचिका प्रविष्ट करें, इस मांग के लिए राजकमल चौक, अमरावती में दिनांक २६ जुलाई को हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा राष्ट्रीय हिन्दू आंदोलन का आयोजन किया गया था।

इस आंदोलन में योग वेदांत समिति, छावा युवा मराठा संघ के साथ-साथ सनातन संस्था भी सम्मिलित हुई थी।

उस समय श्री योग वेदांत समिति के श्री. मानव बुद्धदेव ने वक्तव्य किया कि, ‘यह आंदोलन केवल हिन्दू जनजागृति समिति का ही नहीं है, तो समस्त हिन्दुओंका है। अतः इस में सभी सम्मिलित हों।’

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *