Menu Close

याकूब की पत्नी को सांसद बनाने के लिए मुलायम को चिट्ठी लिखने वाला सपा नेता निलंबित

मुंबई – १९९३ मुंबई बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन को फांसी दिए जाने के बाद उसकी पत्नी राहीन मेमन को सांसद बनाने की मांग करने वाले सपा नेता को निलंबित कर दिया गया है। महाराष्‍ट्र में पार्टी के उपाध्यक्ष मोहम्मद फारुक घोसी ने सपा प्रमुख मुलायम सिंह को चिट्ठी लिख कर मांग की थी कि याकूब की फांसी के बाद उनकी पत्‍नी असहाय हो गई हैं। लिहाजा उन्‍हें राज्‍यसभा सांसद बनवाया जाए। हालांकि, शनिवार को घोसी ने सफाई दी कि यह उनकी निजी राय थी। लेकिन, पार्टी ने उन्‍हें निलंबित कर दिया और कहा कि घोसी के बयान से सपा का कोई संंबंध नहीं है।

सपा नेता ने लिखा था, ”मुंबई बम धमाके के मामले में याकूब के साथ उसकी पत्नी को भी अरेस्ट किया गया था। हालांकि, फिर राहीन को बरी कर दिया गया, लेकिन तब तक वह कई सालों तक जेल में रही। कितनी तकलीफ सही होगी। हम समाजवादियों की एक खूबी है कि मन में जो बात रहे, उसे कहना जरूरी है। आप हमारे नेता हैं, वह भी समाजवादी जिन्होंने मजलूम और असहाय लोगों का हमेशा साथ दिया है। आज मुझे राहीन याकूब मेमन असहाय लग रही है और इस देश में कितने असहाय होंगे, जिनकी लड़ाई हम सबको लडनी है। मुसलमान आज अपने आपको असहाय समझ रहा है। हमें साथ देना चाहिए और राहीन याकूब को संसद सदस्य बनाकर मजलूम व असहाय लोगों की आवाज बनने देना चाहिए।”

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *