श्रीनगर – कांग्रेस विधायक उस्मान माजीद ने एक दावा किया है कि उसने मुंबई बम धमाकों के दोषी टाइगर मेमन से मुलाकात की है। उस्मान ने न्यूज चैनल्स से बात करते हुए दावा किया है वो मुंबई हमलों के आरोपी टाइगर मेमन से कई बार मिल चुके हैं।
माजीद ने कहा, ‘मैं टाइगर मेमन से कई बार मिल चुका हूं, लेकिन याकूब को नहीं जानता था। जब मैं उससे मिला था, वो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के संरक्षण में था। मैंने उससे कई सवाल भी पूछे थे। मेरे सवालों के जवाब में उसने बताया था कि याकूब ने सरेंडर किया है जिसके बाद आईएसआई को उस पर शक हो गया है।’
स्त्रोत : नर्इ दुनिया








