![]()
नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने संसद में शुक्रवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि ‘हिंदू आतंकवाद’ जैसा शब्द गढ़कर यूपीए की पिछली सरकार ने आतंकी वारदातों की जांच को भटका दिया। सरकार के मुताबिक इससे आतंकवाद के खिलाफ जारी लड़ाई कमजोर हुई। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरदासपुर हमले पर लोकसभा में बयान देते हुए राजनाथ ने विपक्ष पर आरोप लगाया कि उनकी वजह से आतंकवाद के मुद्दे पर संसद बंटी हुई नजर आई।
आतंकी हमले पर बयान देने के बाद राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की गलतियां गिनाते हुए शर्म-अल-शेख और हवाना में नैम समिट में दिए गए बयान जैसी यूपीए सरकार की कथित कूटनीतिक चूकों के जिक्र के अलावा १९६२ में चीन के साथ जंग की घटना का जिक्र किया।
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








