
नई दिल्ली : याकूब मेमन की फांसी के बाद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गुर्गे छोटा शकील ने भारत को धमकी दी है। शकील ने याकूब की फांसी को कानूनी मर्डर बताया है और अंजाम भुगतने की धमकी दी है। उसका कहना है कि भारत सरकार ने याकूब को फुसलाकर भारत बुलाया और अपने वादों से मुकर गई। १९९३ के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी याकूब को गुरुवार सुबह ही नागपुर सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी। छोटा शकील भी सीरियल ब्लास्ट केस में आरोपी है।
शकील ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत में कहा, ”भारत सरकार ने इससे क्या मैसेज दिया है? तुम लोगों ने एक बेगुनाह को उसके भाई के गुनाह की सजा दी। डी कंपनी इसकी निंदा करती है। यह एक कानूनी हत्या है।” शकील ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने कहा, ”वो तो होगा ही।”
स्त्रोत : दैनिक भास्कर








