Menu Close

जम्मू-कश्मीर : अमरनाथ यात्रा के रास्ते में ग्रेनेड से हमला, पाक ने फिर सीजफायर तोडा

हिन्दुआें, और कितने दिन आप ऐसे समाचार पढेंगे ? क्या सीमा पर खडे हमारे सैनिक केवल पाकिस्तान द्वारा की गई गोलीबारी में मरने के लिए हैं ? यह स्थिती बदलने हेतु अब हिन्दू राष्ट्र की स्थापना करना अनिवार्य है ! – हिन्दूजागृति

जम्मू – पंजाब के गुरदासपुर में आतंकी हमले के दो दिन बाद जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की एक हाईवे पर ग्रेनेड हमला हुआ है। बुधवार को हुए इस हमले में आठ लोग घायल हुए हैं। वहीं, पाकिस्तान ने फिर सीजफायर तोड़ा है। बता दें कि गुरदासपुर के दीनानगर में सोमवार को आतंकियों ने अमरनाथ यात्रा के एक पड़ाव कटरा जा रही बस को निशाना बनाया था। उस दिन भी पाकिस्तान ने सीजफायर तोड़ा था। अाईबी पहले ही अलर्ट जारी कर चुकी है कि अमरनाथ यात्रियों को आतंकी निशाना बनाने की फिराक में हैं।

कहां हुआ हमला?

हमलावरों ने अनंतनाग-पहलगाम रोड पर इस वारदात को अंजाम दिया। इसी हाईवे से अमरनाथ यात्री गुजरते हैं। ग्रेनेड सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की गाड़ी पर फेंका गया। हमले में अब तक आठ लोगों के घायल होने की खबर है। इनमें चार सीआरपीएफ के जवान हैं। मौके पर आर्मी और पुलिस के जवान पहुंच चुके हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अनंतनाग में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरा हमला है। इससे पहले २५ जुलाई को भी हमलावरों ने ग्रेनेड फेंका था। इसमें एक आइसक्रीम वेंडर की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे। सोमवार को गुरदासपुर में हमले के बाद अमरनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं पर हमले की आशंका व्यक्त की गई थी।

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर

इधर, पाकिस्तान ने LOC पर एक बार फिर सीजफायर तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह ११.४० बजे पाकिस्तान ने कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में फायरिंग की। बताया जा रहा है कि सीमा पर तैनात आर्मी के जवानों ने भी जवाब में गोलियां चलाईं। यह इस साल पाकिस्तान की तरफ से १३७वां सीजफायर वॉयलेशन है।

स्त्रोत : भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *