Menu Close

सलमान खान को पाकिस्तान भेज दो : प्रवीण तोगड़िया

वीएचपी नेता प्रवीण तोगड़िया

जयपुर : विश्व हिन्दू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान और एमआईएम के प्रमुख सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा १९९३ के मुंबई हमले के दोषी याकूब मेमन का बचाव करने की निंदा करते हुए कहा कि दोनों ‘पाकिस्तान के लिए उपयुक्त’ हैं।

तोगड़िया से मंगलवार को जब पत्रकारों ने बॉलिवुड अभिनेता सलमान खान द्वारा मेमन के समर्थन में किये गए ट्वीट के बारे में और ओवैसी के बयान के बारे में प्रतिक्रिया मांगी तो कहा, ‘यह दोनों भारत के लिए नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए फिट हैं।’ उन्होंने कहा, ‘जो लोग मेमन के समर्थन में खड़े हैं, ऐसे लोग आंतकवाद को बढ़ावा दे रहें हैं। मेरा लोगों से आग्रह है कि ऐसे लोगों का सामाजिक बहिष्कार करें।’

वीएचपी पदाधिकारी ने कहा कि जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान समर्थित अलगाववादियों का बोलबाला है। ये लोग वहां पाकिस्तान और आंतकवादी संगठन आईएसआईएस के झंडे फहरा रहे हैं, लेकिन सरकार ने किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाये गए। जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी अलगावादी नेताओं के खिलाफ कड़ी कार्यवार्इ की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों को पुर्नस्थापित किया जाना था, लेकिन कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को हिन्दुओं के साथ किए वायदों को पूरा करना चाहिए। तोगड़िया ने कहा कि बीजेपी को निर्णय लेना है कि पीडीपी सरकार को समर्थन जारी रखना चाहिए या नहीं।

स्त्रोत : नवभारत टाइम्स 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *