Menu Close

टी-शर्ट एवं जीन्स पैन्ट धारण करनेवाले तथाकथित गुरुजी कर रहे हैं गोदावरी के घाट पर पिंडदान विधि !

सिंहस्थपर्व में धर्महानि !

धर्मशिक्षा के अभाव के कारण धर्महानि करनेवाले ऐसे हिन्दू ही हिन्दू धर्म के शत्रु हैं !
ऐसे तथाकथित गुरुजी के कारण ही हिन्दू धर्म की अपकीर्ति हो रही है।
धर्महानि करनेवाले लोगोंको ‘हिन्दू राष्ट्र’ में कठोर साधना करने का दंड दिया जाएगा !

बार्इं ओर टी-शर्ट एवं जीन्स पैंट धारण कर पिंडदान विधि करते हुए एक तथाकथित गुरुजी

नासिक (महाराष्ट्र) : यहां ऐसा देखा गया है कि एक तथाकथित गुरुजीद्वारा गोदावरी के घाट पर टी-शर्ट एवं जीन्स पैंट धारण कर पिंडदान विधि की जा रही है।

सिंहस्थ पर्व के उपलक्ष्य में पवित्र गोदावरी नदी में स्नान करने हेतु पूरे देश से भारी संख्या में भक्त आ रहे हैं। इस घाट पर पिंडदान विधि करने हेतु अनेक गुरुजी उपस्थित होते हैं। इन में एक तथाकथित गुरुजी उपरोक्त पोशाक धारण कर पिंडदान विधि कर रहे हैं।

इन गुरुजी ने ना तो धोती पहनी है, ना उपरना लिया है।

ये तथाकथित गुरुजी भक्तोंकी अज्ञानता का अनुचित लाभ ले रहे हैं। इस लिए वर्तमान समय में यहां पर ऐसे भोले भाले भक्तोंके साथ धोखा होने का ही दृश्य दिखाई दे रहा है। इस घाट पर एक पिंडदान विधि के लिए (भोजन के साथ) लगभग ५०० से ६०० रुपए एवं कुछ व्यक्तियोंसे तो १ सहस्र रुपए भी लिए जा रहे हैं। ऐसा ध्यान में आया है, कि कुछ गुरुजीद्वारा यह विधि निस्संकोच रूप से निबटायी जा रही है।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *