Menu Close

मुस्लिमों से बोले राजनाथ-अगर गलती हुई हो तो मांग लेंगे माफी !

फाल्गुन कृष्ण पक्ष द्वादशी, कलियुग वर्ष ५११५ 

राजनाथ सिंहजी, ‘गोध्रा हत्याकांडमें ५८ कारसेवकोंको जलाकर मारनेके विषयमें धर्मांधोंने कभी क्षमा मांगी है क्या ?’

तथाकथित हिंदुत्वनिष्ठ भाजपा मुसलमानोंके तुष्टीकरणमें लगी है ।

‘भाजपा दूसरी कांग्रेसही बन गर्इ है’, इसकी साक्ष राजनाथजीका यह वक्तव्य देता है ।


नई दिल्ली- लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही भाजपा अब मुसलमानों को साथ लेने की तमाम कोशिशों में जुट गई है। मुसलमानों को लुभाने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मुस्लिम समाज से पूर्व में हुई किसी भी भूल के लिए माफी मांगी है। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने धर्म के आधार पर देश के विभाजन से लेकर मुसलमानों की खस्ता हालत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।
मुस्लिम नेताओं की उपस्थिति में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर हमसे कभी कोई गलती हुई हो तो हमें माफ करें। राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा वैसी पार्टी नहीं है, जैसा उसे बताया जा रहा है। राजनाथ के इस बयान में चाहे गुजरात दंगों का नाम न आया हो, मगर उनका इशारा समझना मुश्किल नहीं था। राजनाथ सिंह ने आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के चलते गुजरात दंगों के लिए मोदी को बदनाम किया जाता है।

स्त्रोत : जागरण 

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *