Menu Close

उद्धव ठाकरे का तंज – जम्मू-कश्मीर में भाजपा अकेले क्यों नहीं चलती ?

मुंबई – भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह द्वारा हाल ही में महाराष्ट्र में भाजपा के कैडर को भविष्य में खुद के बूते तैयार रहने के बयान पर शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सवाल किया है कि अमित शाह कश्मीर में भी अकेले पार्टी के बूते चलने की बात क्यों नहीं करते?

उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा ने पीडीपी के साथ गठबंधन किया वहां मुफ्ती मोहम्मद सईद को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनवाया है। भाजपा भी सरकार में शामिल है। ठाकरे ने कहा कि अकेले दम पर चलना गलत बात नहीं है, लेकिन मैं सोचता हूं कि जम्मू-कश्मीर में भी उन्हें ऐसा ही कहना चाहिए।

शिवसेना के मुखपत्र “सामना” के साथ इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं भी यही कहूंगा कि शिवसेना को भी खुद के बूते पर ही सत्ता में आना चाहिए। उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार द्वारा शिवसेना को स्वाभिमान की खातिर भाजपा गठबंधन से हटने की चुनौती के बारे में कहा कि यदि पवार साहब को यह लगता है कि शिवसेना में आत्मसम्मान नहीं बचा तो पवार को आत्मसम्मान का सही अर्थ पता लगाना चाहिए।

स्त्रोत : नर्इ दुनिया

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *