Menu Close

पाकिस्तान कभी कश्मीर हासिल नहीं कर सकता – कुलदीप नैयर, वरिष्ठ पत्रकार

श्रीनगर : वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर ने शनिवार को दावा किया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री मियां नवाज शरीफ वर्षों पहले मान चुके हैं कि भारत न कभी कश्मीर को छोड़ेगा और न पाकिस्तान इसे किसी तरह से हासिल कर सकता है।

यहां शेरे कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में एक एनजीओद्वारा आयेाजित मीडिया सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में कुलदीप नैयर ने कहा कि मेरी नवाज शरीफ से दोस्ती वर्षों से है। जब वह सऊदी में निर्वासन झेल रहे थे तो मेरी उनसे मुलाकात हुई थी। उन्होंने खुद मुझे कहा था कि न हम कश्मीर को आपसे ले सकते हैं और न आप लोग हमें कश्मीर लेने दोगे।

जम्मू-कश्मीर के लिए आजादी के विकल्प को सिरे से खारिज करते हुए कुलदीप नैयर ने कहा कि कश्मीर समस्या का समाधान जम्मू-कश्मीर को भारतीय संविधान में यथासंभव स्वायत्तता के विकल्प में ही तलाशा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अविभाज्य हिस्सा है। बेशक आज संचार व संवाद की कोई ज्यादा अहमियत नहीं रही हो, लेकिन प्रतिरक्षा और विदेश मामलोंको केंद्र अपने पास रखते हुए अन्य कई मुद्दोंपर जम्मू-कश्मीर को स्वायत्तता दे सकता है, लेकिन यह मेरा निजी विचार है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *