Menu Close

पाक को राजनाथ सिंह की चेतावनी, ‘सब्र का बांध टूटा तो करारा जवाब देंगे’

पाकिस्तान द्वारा और क्या किए जाने की राजनाथ सिंहजी प्रतीक्षा कर रहे हैं ? आर-पार की लडाई करने की क्षमता दिखाने का सही समय यही है । मोदी सरकार को इस पर शीघ्र विचार कर योग्य कार्यवाही करनी चाहिए । भारतीयों को उनसे यही आशा है । –  हिन्दूजागृति

नई दिल्ली – पंजाब के गुरदासपुर में हुए आतंकी हमले पर अपनी प्रतिक्रया में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हम पाकिस्तान के साथ शांति चाहते हैं लेकिन शांति राष्ट्रीय सम्मान की कीमत पर कतई नहीं। उन्होंने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि हम हमला करने की पहल नहीं करेंगे लेकिन जब सब्र का बांध टूटा तो बहुत करारा जवाब देंगे। राजनाथ सिंह ने कहा कि हमें समझ में नहीं आता हम जब भी पाकिस्तान के साथ संबंध बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं सीमापार से कोई न कोई आतंकी घटना हो जाती है।

आतंकी हमले पर नाराजगी जताते हुए सीएम प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि खुफिया एजेंसियों का अलर्ट होने के बाद भी बोर्डर को सील नहीं किया गया। उन्होंने इसे राष्ट्रीय समस्या बताते हुए कहा कि यह सिर्फ एक राज्य की समस्या नहीं है।

स्त्रोत : जागरण

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *