Menu Close

सरकार ने दिए धार्मिक सौहार्द बिगाडने वाली ४० वेबसाइट्स को बंद करने के आदेश

नई दिल्ली धार्मिक उन्माद फैलाने वाले साइबर नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में सरकार ने सख्ती दिखाई हैसरकार ने ऐसी ४० वेबसाइट्स को बंद करने का आदेश दिया है जिनकी सामग्री किसी भी रूप में धार्मिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने लायक समझी गई

आतंकी सक्रियता पर नजर

सरकार ने ये कदम आतंकी तत्वों की ओर से लोगों के बीच धर्म का इस्तेमाल कर वैमनस्य बढ़ाने की कोशिशों की आशंका के मद्देनजर उठाया हैख़ासकर सोशल मीडिया के जरिये तस्वीरे, वीडियो और अन्य सामग्री शेयर कर उन्माद बढ़ाने वाली सामग्रियों पर सरकार की नजर हैये फैसला २९ जुलाई का है

आईटी एक्ट के तहत कदम

सरकार ने आईटी एक्ट २००९ के तहत ये कदम उठाए हैंजुलाई को भी इस तरह का एक आदेश जारी किया गया थाइसमें खासकर अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाकर सौहार्द खराब करने की कोशिशों के लिए इंटरनेट के इस्तेमाल पर निगाह है

पहले भी उठाए गए हैं कदम

इससे पहले दिसंबर माह में राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को वजह बताते हुए ३२ वेबसाइट्स को ब्लॉक करने का आदेश जारी किया गया था जिनपर भारत विरोधी सामग्री के प्रसारण का आरोप थाइन वेबसाइट्स पर आरोप था कि उनमें आईएसआईएस जैसे आतंकी तत्वों की सामग्री डाली जा रही थी

स्रोत : आज तक

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *