Menu Close

जवाहरलाल नेहरूकृत शिवद्रोह के संदर्भ में जितेंद्र आव्हाड चुप क्यों बैठते हैं ? – रमेश शिंदे, राष्ट्रीय प्रवक्ता, हिन्दू जनजागृति समिति

‘राष्ट्रवादी कांग्रेस का नकली शिवप्रेम,’ इस विषय पर ‘टीवी ९ मराठी’ पर चर्चासत्र में चीरफाड !

  • राष्ट्रवादी कांग्रेस की विधायक विद्या चव्हाण का सनातनविरुद्ध अश्लाघ्य विषैला वक्तव्य

  • भाजपा के विधायक जयकुमार रावळ ने स्पष्ट किया पक्षपाती पुरोगामीत्व का नाटक

  • टीवी ९ मराठी द्वारा शरद पवार के पत्र के साथ आवाड की भूमिका पर टिप्पणियां

मुंबई – भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने उनकी ‘डिस्कवरी ऑफ इंडिया’ पुस्तक में छत्रपति शिवाजी महाराज का उल्लेख ‘लुटेरा’ के रूप में किया है । स्वयं को शिवप्रेमी कहनेवाले राष्ट्रवादी कांग्रेस के विधायक जितेंद्र आवाड इस संदर्भ में कोई भी विचार क्यों नहीं व्यक्त करते ? क्या उन्होंने, कभी नेहरू के नाम से पुरस्कार नहीं चाहिए, उनकी महानता न करें, ऐसा कहा है ? क्या वे नेहरू के दल के साथ एकमत होकर सत्ता में बैठे थे, ऐसा स्पष्ट प्रश्न उपस्थित करते हुए हिन्दू जनजागृति समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री. रमेश शिंदे ने आवाड के नाटकीय शिवप्रेम की चीरफाड की । टीवी ९ मराठी समाचारप्रणाल पर २२ जुलाई को ‘खास बात’ कार्यक्रम में पवार को चिंता ! इस विषय पर हुृए चर्चासत्र में श्री. शिंदे ने यह वक्तव्य दिया था । सांगली के कार्यक्रम में जितेंंद्र आवाड द्वारा प्रक्षोभक भाषण देने के पश्चात् हुए उद्रेक के संदर्भ में राष्ट्रवादी कांग्रेस के अध्यक्ष शरद पवार ने मुख्यमंत्री श्री. देवेंद्र फडणवीस को पत्र भेजा है । इस पत्र के संदर्भ में इस चर्चासत्र में जितेंद्र आवाड, राष्ट्रवादी कांग्रेस की विधायक श्रीमती विद्या चव्हाण, भाकपा के नेता प्रकाश रेड्डी तथा भाजपा के विधायक श्री. जयकुमार रावळ उपस्थित थे । सूत्रसंचालन टीवी ९ मराठी की सहसंपादिका निखिला म्हात्रे द्वारा किया गया ।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *