
दिल्ली : कृषि मंत्री राधामोहन सिंह किसानों की आत्महत्या के प्रयासों के पीछे उनके प्रेम सम्बंधो को एक कारण मानते हैं। उनके इस जवाब के बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। विपक्षी पार्टियों ने उनके इस जवाब का निषेध किया है ।
राधामोहन सिंह ने राज्यसभा को दिए एक लिखित जवाब में कहा कि किसानों के आत्महत्या के पीछे जो प्रमुख कृषि प्रधान कारण वो कर्ज, फसल की बर्बादी, सूखा, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति और कुछ निजी कारण हैं। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो का संदर्भ देते हुए उन्होंने आत्महत्याओं के पीछे कुछ और कारण भी बताएं जिनमें प्रेम संबंध, दरिद्रता और नपुंसकता जैसे कारण भी शामिल हैं।
स्रोत : अमर उजाला









Most of the politicians in India are insane, idiots, arrogant and corrupt. They do not have any consideration for poor and will never for them. Only visit them for at the time of election. Greedy crooks.