Menu Close

याकूब के बचाव में उतरे ओवैसी को साक्षी महाराज ने कहा – ‘दरवाजा खुला है, चले जाओ पाक’

sakshi maharajनई दिल्ली/हैदराबाद – १९९३ बम धमाकों के दोषी याकूब मेमन की फांसी पर सवाल उठाने वाले AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बीजेेपी सांसद साक्षी महाराज ने पलटवार किया है। शुक्रवार को साक्षी महाराज ने कहा, ”जो भारतीय संविधान और ज्यूडिशियरी की रिस्पेक्ट नहीं कर सकते उनके लिए दरवाजा खुला है, वह चाहें तो पाकिस्तान जा सकते हैं।” बता दें कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इतेहादुल मुसलमीन के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भेदभाव का आरोप लगाते हुए गुरुवार को उन्होंने कहा कि मुस्लिम होने के कारण मेमन को फांसी दी जा रही है।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर


अद्ययावत

२६.७.२०१५

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘मुसलमान होने के कारण याकूब मेमन को दी गई फांसी !’

याकूब को सरकार ने नहीं अपितु न्यायालय ने फांसी का दंड दिया है तथा ओवैसी स्वयं अधिवक्ता हो कर भी न्यायालय के निर्णय के विरोध में वक्तव्य कैसे कर सकते हैं ? याकूब को दंड मिलने पर ओवैसी को धर्म का स्मरण होता है;  परंतु जब जिहादी आतंकवादी, अलगाववादी, कट्टरपंथी आक्रमण करते हैं तब ओवैसी धर्म क्यों भूल जाते हैं ? क्या औवैसी ने कभी जिहादी आतंकवाद का निषेध किया है ? – सम्पादक, हिन्दूजागृति

हैद्राबाद : १९९३ बम धमाकोंके दोषी याकूब मेमन की फांसी पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इतेहादुल मुसलमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सवाल उठाया है। भेदभाव का आरोप लगाते हुए गुरुवार को उन्होंने कहा कि मुस्लिम होने के कारण मेमन को फांसी दी जा रही है। इस बयान का विरोध करते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने औवेसी को पाकिस्तान जाने की सलाह दे दी है। बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट में मेमन की क्यूरेटिव पिटीशन खारिज हो गई थी, जिसके बाद उसे ३० जुलाई को फांसी दी जा सकती है।

क्या कहा ओवैसी ने

ओवैसी ने कहा कि अगर फांसी देनी है, तो सभी दोषियोंको दो। केवल धर्म के नाम पर फांसी मत दो। ओवैसी ने कहा, ”पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पंजाब के पूर्व चीफ मिनिस्टर बेअंत सिंह के हत्यारोंको पॉलिटिकल प्रेशर के कारण फांसी नहीं दी जा रही है। तमिलनाडु और पंजाब में दोषियोंको बचाया जा रहा है। लेकिन याकूब मेमन को कौन सी पॉलिटिकल पार्टी सपोर्ट कर रही है ? शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में बलवंत सिंह राजोना को बचाने के क्या-क्या नहीं किया।”

ओवैसी ने गुरुवार को हैदराबाद में एक रैली के दौरान कहा था कि अगर फांसी देनी है, तो सभी दोषियों को दो। केवल धर्म के नाम पर फांसी मत दो। ओवैसी ने कहा, ”पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और पंजाब के पूर्व चीफ मिनिस्टर बेअंत सिंह के हत्यारों को पॉलिटिकल प्रेशर के कारण फांसी नहीं दी जा रही है। तमिलनाडु और पंजाब में दोषियों को बचाया जा रहा है। लेकिन याकूब मेमन को कौन सी पॉलिटिकल पार्टी सपोर्ट कर रही है? शिरोमणि अकाली दल ने पंजाब में बलवंत सिंह राजोना को बचाने के क्या-क्या नहीं किया।” हालांकि, ओवैसी ने स्पष्ट कहा कि वह मेमन के केस में कोर्ट के फैसले के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन जितने भी दोषी हैं, उन्हें फांसी होनी चाहिए।

स्त्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

1 Comment

  1. AMP

    Kick out all Anti-National elements regadless what religion they follow. Be it Owaisi, Azam Khan, Bukhar, Prakash Karat, Sonia, Mani Shankar, Barkha Dutt.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *