Menu Close

नासिक – सिंहस्थ पर्व के लिए रेल टिकट मूल्यवृद्धि के विरोधमें जिलाधिकारी को निवेदन !

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा रेलमंत्री श्री. सुरेश प्रभु को निवेदन देकर मांग !

निवासी उपजिलाधिकारी श्री. जीतेंद्र काकुस्ते (बैठे हुए) को निवेदन प्रस्तुत करते हुए दार्इं ओर से श्री. मनोज जोशी, श्री. सुनील घनवट, श्री. शिवाजी उगले, ह.भ.प. संपतराव धोंगडे, अधिवक्ता श्री. ऋषिकेश पाठक एवं श्री. मनोहर जाधव

नासिक (महाराष्ट्र) : मूल्यवृद्धि निरस्त करने की मांग के लिए समिति के प्रतिनिधिमंडल ने यहां के जिलाधिकारी को निवेदन दिया। निवासी उपजिलाधिकारी श्री. जीतेंद्र काकुस्ते ने जिलाधिकारी की ओर से इसे स्वीकारा।

निवेदन में ऐसी चेतावनी दी गई है कि यदि शासनद्वारा यह मूल्यवृद्धि त्वरित पीछे नहीं ली गई, तो समस्त हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा तीव्र आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट, महाराष्ट्र राज्य वारकरी महामंडल के नासिक जिलाध्यक्ष ह.भ.प.संपतराव धोंगडे, विश्‍व हिन्दू परिषद के नगर मंत्री श्री. मनोज जोशी, विहिंप के कार्यकर्ता तथा अधिवक्ता श्री. ऋषिकेश पाठक, युवा हिन्दू एकता आंदोलन पक्ष के अध्यक्ष श्री. करणसिंहराजे बावरी, श्री. मनोहर जाधव एवं हिन्दू जनजागृति समिति के श्री. शिवाजी उगले आदि हिन्दुत्वनिष्ठ उपस्थित थे।

इसी आशय का निवेदन सुरेश प्रभु को भेजा गया है।

हिन्दुओंद्वारा उपस्थित प्रश्न एवं उनकी मांगें…

  • सिंहस्थ पर्व के अवसर पर देश के कोने-कोने से आनेवाले हिन्दू भक्तोंको अधिकाधिक सुविधाओंकी पूर्ति करने की अपेक्षा क्या शासन इस प्रकार की मूल्यवृद्धि कर धार्मिक उत्सव में एक प्रकार की कठिनार्इ उत्पन्न करना चाहता है ?
  • एक ओर शासन हज यात्रियोंको भरपूर सुविधा देता है, साथ ही उन्हें विशेष वैद्यकीय सुविधा भी देता है, परंतु दूसरी ओर हिन्दू भक्तोंपर प्रतिबंध लगाता है। हिन्दू यात्रियोंको इस प्रकार की सुविधाएं देना तो दूर परंतु हिन्दुओंके उत्सव के उपलक्ष्य में रेल के टिकट मूल्य में वृद्धि कर देता है, जो अत्यंत अनुचित है।
  • धर्मनिरपेक्ष कहे जानेवाले इस शासनप्रणाली में सभी धर्मोंको समान न्याय मिलना अपेक्षित होते हुए हिन्दुओंके संदर्भ में ऐसा होता दिखाई नहीं देता।
  • हिन्दुओंको अपने ही देश में विविध उत्सव अथवा यात्रा गुलाम होने के समान करने पड रहे हैं। केवल हिन्दुओंकी यात्रा के उपलक्ष्य में मूल्यवृद्धि करनेवाले लोगोंपर कार्यवाही करनी चाहिए।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *