Menu Close

पूछ कटने के बाद ही अपने हरकतों से बाज आएगा पाकिस्तान : उद्धव ठाकरे

मुंबई – शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सामना को दिए एक इंटरव्यू में पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत पाकिस्तान से बातचीत कर हालात सुधारने में लगा है लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार पाकिस्तान की पूंछ सीधी करने में लगी है लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिलेगी। बार-बार मना करने के बावजूद पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी जारी है। उद्धव ने कहा कि पाकिस्तान की पूंछ टेढ़ी है वह सीधी नहीं हो सकती है उसे काटनी ही पड़ेगी।

उद्धव ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान की पूंछ नहीं काटी अब नई सरकार को यह करना होगा। उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा है कि मोदी हिम्मती नेता हैं और लोगों को उनपर भरोसा है। उन्हें पाकिस्तान को लेकर हिम्मत दिखानी होगी।

अपने इंटरव्यू में उन्होंने जम्मू-कश्मीर की सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि नई सरकार के आने पर राज्य में कोई फर्क नहीं पड़ा। पहले की अपेक्षा कश्मीर में अब ज्यादा पाकिस्तानी झंडे फहराए जाने लगे हैं। उद्धव ने भाजपा व पीडीपी के गठबंधन पर भी सवाल उठाए हैं कि भाजपा कैसे संभवतः पाक परस्त पार्टी के साथ गठबंधन कर सकती है।

स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *