Menu Close

उत्तरप्रदेश में फिर लव जिहाद : वसीम से गोलू बनकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Lovejihad_girlकानपुर – लव जेहाद के एक सनसनीखेज मामले ने कानपुर में हड़कंप मचा दी है। जिहादी वसीम ने नाम बदलकर हिन्दू युवती को प्रेम जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर महीनों तक रेप करता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती जब आरोपी के घर गई तो वह मुस्लिम निकला।

पीड़िता के परिजनों ने आरोपी के घर हंगामा किया। बारादेवी की युवती अगरबत्ती बनाने वाली एक फर्म में काम करती है। उसने पुलिस को बताया कि पांच महीने पहले एक युवक का फोन आया। उसने अपना नाम गोलू शुक्ला बताया। दोनों में फोन पर बातचीत के बाद मुलाकातें शुरू हो गईं।

शादी का झांसा देकर गोलू ने उसे फंसा लिया और कई महीने तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।कुछ दिन पहले उसे पता चला कि वह गर्भवती है तब उसने गोलू पर शादी का दबाव बनाया। इसके बाद भी वह बहाना करके टालता रहा। रविवार शाम युवती परिजनों के साथ गोलू के घर फीलखाना, पटकापुर पहुंची। वहां पता चला कि उसका असली नाम गोलू उर्फ वसीम है। इस पर परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर फीलखाना पुलिस पहुंची तब तक गोलू भाग निकला। युवती को पुलिस थाने ले आई, जहां उससे तहरीर लेकर वसीम के खिलाफ दुष्कर्म, धर्म बदलकर धोखा देने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।

 स्त्रोत : पत्रिका

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *