Menu Close

मुलायम के खिलाफ दर्ज हो अयोध्या गोलीकांड का केस : साक्षी

फाल्गुन कृष्ण पक्ष नवमी, कलियुग वर्ष ५११५


 एटा (उत्तर प्रदेश) : भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी ने कहा कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने अयोध्या में कार सेवकों पर गोली चलवाने की बात कुबूल कर चुके हैं, इसलिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने मांग की कि मामले में मुलायम की भूमिका की जांच किसी बड़ी एजेंसी से कराई जाए।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे साक्षी महाराज ने अपने उद्देतपुर गेस्ट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद कभी नहीं थी, वहां सिर्फ विवादित ढांचा था।

मुलायम सिंह मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं। वे न तो मुस्लिमों के हितैषी बन पाए और न ही हिंदुओं के। कारसेवकों पर गोली चलवाने की जिम्मेदारी लेकर उन्होंने अपनी भूमिका साफ कर दी है। केंद्र सरकार को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की असलियत सब समझ चुके हैं। वे धरातल पर हैं और कुछ समय बाद रसातल में चले जाएंगे।

साक्षी महाराज ने कहा कि नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता जग जाहिर है, वे लोगों की पहली पसंद बन चुके हैं। कांग्रेस के राहुल गांधी को मोदी की क्लास में जाकर उनसे कुछ सीखना चाहिए।

तीसरे मोर्चे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह हर चुनाव से पहले बनाने का प्रयास किया जाता है, मगर कभी बनता नहीं है। उन्होंने अपने चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि पार्टी जहां से टिकट देगी, वहीं से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे।

स्त्रोत : हिन्दी याहू

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *