Menu Close

हिन्दुओंकी समस्याएं स्थायी रूप से दूर होने हेतु सभी हिन्दू संगठनोंको संगठित होकर ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करना चाहिए ! – श्रीमती उमा रविचंद्रन, हिन्दू जनजागृति समिति

चेन्नई में हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंकी बैठक !

बैठक में उपस्थित धर्माभिमानी हिन्दू

चेन्नई : ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने का ध्येय प्राप्त करने हेतु हिन्दुओंका संगठन, धर्मशिक्षा, धर्मजागृति एवं धर्मरक्षा हेतु पूरे देश में हिन्दू जनजागृति समिति कार्यरत है।

‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करना ही हिन्दुओंकी सभी समस्याएं दूर होने का एकमात्र मार्ग है। अलग-अलग विषयोंपर कार्यरत हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंद्वारा एकत्रित होकर ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने हेतु प्रयास करने चाहिए, हिन्दू जनजागृति समिति के तमिलनाडू राज्य समन्वयक श्रीमती उमा रविचंद्रन ने अयनावरम, चेन्नई में आयोजित हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंकी बैठक में ऐसा मार्गदर्शन किया।

कोइमतुर के विवेकानंद पेरवई संगठन के नेता श्री. जलेंद्रन ने इस बैठक का आयोजन किया था।

इस बैठक में विजयभारतम मक्कल कत्छी, हिन्दू सत्य सेना, शिवसेना, हिन्दू मरुमलर्ची मुनेत्र कळघम, हिन्दू द्रविड कळघम, शिवनडियार तिरुप्णी कुजू, हिन्दू मक्कल मुनेत्र कळघम, स्वदेशी इत्यादि हिन्दुत्वनिष्ठ संगठनोंके प्रमुख एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति की श्रीमती उमा रविचंद्रन एवं श्री. काशिनाथ शेट्टी भी सम्मिलित हुए थे। बैठक में श्रीमती उमा रविचंद्रन ने हिन्दू जनजागृति समिति का कार्य एवं ‘हिन्दू राष्ट्र’ स्थापित करने की आवश्यकता के विषय में जानकारी दी।

हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा २ अगस्त २०१५ को बैठक आयोजित की गई है। इस अवसर पर इस का निमंत्रण दिया गया।

स्त्रोत : दैनिक सनातन प्रभात

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *