Menu Close

रामपुर (उत्तरप्रदेश) : बारिश से बचने के लिए मदरसे में शरण ली तो २ मौलानाआें ने किया बलात्कार

rapeरामपुर के टांडा (दढ़ियाल) क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम बारिश से बचने के लिए खड़ी दो नाबालिग छात्राओं को दो मौलवीयों ने मदरसे में खींच लिया।

इसके बाद उन्होंने उनके साथ बलात्कार किया। छात्राओं को बेहोशी की हालत में छोडकर आरोपी भाग गए। पीड़ित पिता की ओर से दोनों मौलवीयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी ११ वीं की दो नाबालिग छात्राएं सोमवार शाम किताब लेने के लिए अपनी सहेली के घर जा रही थीं। रास्ते में बारिश आने पर वे गांव के बाहर स्थित एक मदरसे के सामने रुक गईं।

आरोप है कि इस दौरान मदरसे में मौजूद दो मौलवीयों ने छात्राओं को अकेला देखकर उनको धमकाकर खींच लिया। इसके बाद कमरे में ले जाकर छात्राओं को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ बलात्कार किया।

बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार

बाद में दोनों छात्राओं को बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी भाग गए। शाम तक दोनों छात्राओं के घर वापस नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की।

दोनों अपनी सहेली के यहां भी नहीं मिलीं। इस दौरान किसी ने उनके बारिश के दौरान मदरसे के पास खड़ी होने की बात बताई। परिजनों ने शक के आधार पर मदरसे के भीतर तलाश किया। रात आठ बजे दोनों छात्राएं मदरसे के अलग-अलग कमरे में बेहोशी की हालत में मिलीं। दोनों की हालत बेहद खराब थी।

परिजनों ने मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मदरसा शिक्षक टांडा के परशुपुरा निवासी मियां जान और मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर निवासी शमशेर के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। इससे पहले दोनों नाबालिग छात्राओं का टांडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जांच के लिए स्लाइड बनाकर सुरक्षित रख ली गई।

एसपी रामपुर साधना गोस्वामी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छात्राओं का मेडिकल कराया गया है, मामले में पॉक्सो एक्ट भी लगाया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। गांव में तनाव जैसी स्थिति नहीं है।

स्त्रोत : अमर उजाला

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *