Menu Close

लव-जिहाद के विषयमें हिन्दू लडकियों को पाठशालाआें में पर्चे बाटकर सतर्क कर रहा है बजरंग दल

आगरा : आरएसएस से जुड़े बजरंग दल ने उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर लव जिहाद के खिलाफ अभियान शुरू किया है। संगठन के नेता पाठशालाआें के बाहर पांम्लेट बांट कर हिंदू लडकियों को सतर्क करा रहे हैं। सोमवार को आगरा में बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पाठशालाआें के बाहर पर्चे बांट रहे थे। इसमें लडकियों को ‘मुस्लिम लव जिहादियों’ को पहचानने और उनसे बचने के तरीके बताए गए थे। बता दें कि पिछले साल संगठन की ओर से उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के नाम पर अभियान चलाया गया था।

क्या है पाम्प्लेट में

पाम्प्लेट में लिखा है कि कुछ मुसलमान युवक अपने नाम को छिपाकर हिंदू नाम रखते हैं। वे हिंदू लडकियों को अपने जाल में फंसाने के लिए हाथ में कलावा बांधते हैं। हिंदू देवी-देवताओं के चित्र वाले लॉकेट पहनते हैं और खुद को अमीर दिखाने के लिए नई और महंगी गाड़ियां रख कर हिंदू लडकियों को फंसाते हैं।

खाड़ी के देशों से पैसा आने का आरोप

बजरंग दल के उत्तर प्रदेश संयोजक अज्जू चौहान की अगुआई में बांटे गए पाम्प्लेट में ये आरोप भी लगाया गया है कि लव जिहाद के लिए खाड़ी के तमाम देशों से पैसा आ रहा है। मुस्लिम युवाओं को पैसा देकर उन्हें महंगी गाड़ियां खरीदने को कहा जाता है, ताकि लडकियों के सामने खुद को अमीर दिखाकर उन्हें अपनी तरफ खींचा जा सके।

बजरंग दल ने इस साल फरवरी से उत्तर प्रदेश में ‘बहू लाओ-बेटी बचाओ’ अभियान भी चला रखा है। इस अभियान के तहत बजरंग दल मुस्लिम या ईसाई लडकियों से शादी करने वाले हिंदू लडकों को सुरक्षा की गांरटी देता है। अभियान के तहत हिंदू परिवारों को इस बात के लिए जागरूक भी किया जाता है कि अपनी बेटियों को मुस्लिम या ईसाई लडकों से प्‍यार नहीं करने दें।

स्रोत : दैनिक भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *