Menu Close

घाटी में पाकिस्तानी झंडे फहराने पर सरकार करेगी सख्त कार्यवाही

msid-48126453,width-300,resizemode-4,Rajnath-Singhनई दिल्ली – जम्मू और कश्मीर में पाकिस्तान का झंडा फहराये जाने की लगातार हो रही घटनाओं को सरकार गंभीरता से लेती हुई दिख रही है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्यवाही का संकेत देते हुए शनिवार को कहा, ‘हमने हर बात ध्यान में ली है। मैं समझता हूं कि कोई भी कार्यवाही बोलकर नहीं की जाती।’

राजनाथ सिंह ने यह बात कश्मीर घाटी में पिछले दो दिनों या अतीत में पाकिस्तानी झंडा फहराये जाने के सवाल पर कही। इससे पहले सरकारी सूत्रों ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने घाटी में पाकिस्तानी झंडा फहराने वाले नौजवानों की पहचान कर ली है।

सूत्रों के मुताबिक, ‘निश्चित रूप से कार्यवाही की जाएगी।’ इससे पहले घाटी में शनिवार को ईद की नमाज के बाद शहर शहर के अंदरूनी हिस्सों में पाकिस्तान के झंडे फहराये जाने की घटना हुई और अनंतनाग और श्रीनगर के कई हिस्सों में सुरक्षा बलों और कुछ नौजवानों के बीच झडप की घटनाएं भी हुई हैं।

स्रोत : नवभारत टाइम्स

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *