Menu Close

राजस्थान : हिन्दू दलित महिला के साथ सामुहिक बलात्कार के मामले में दो जिहादी युवक गिरफ्तार

भीलवाड़ा – शाहपुरा के निकटवर्ती गांव कनेछनकला के पास दो दिन पूर्व एक दलित महिला के साथ हुए सामुहिक बलात्कार मामले में शाहपुरा और फुलियाकलां पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। पुलिस ने महिला को बहला-फुसला कर बाहर ले जाने वाले दो युवकों को कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुस्लिम युवकों को द्वारा हिन्दू नाम बताकर लडकी से सामुहिक बलात्कार करने के कारण लव जिहाद का मामला भी बनता नजर आ रहा है।

पूरा मामला ये है..

दो दिन पहले शाहपुरा निवासी दो युवक रफीक और युसूफ ने अपना नाम बदलकर राहुल व सागर रखा। इसके बाद दोनों ने मिलकर एक दलित महिला को फ़ोन कर अपने घर से बाहर घूमने फिरने के लिए मना लिया। गुरुवार को दोनों युवक महिला को बहला फुसलाकर लेकर रात ११ बजे कनेछनकला रोड पर पहुंचे और वहां दोनों ने बारी-बारी से लडकी के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान वहां से गुजर रहे तीन युवकों ने रफीक और युनुस के साथ पहले तो मारपीट की फिर उन्हें भगा दिया। जिसके बाद में अपने दो दोस्तों को बुलाकर बारी-बारी से दलित महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया।

कॉल डिटेल के आधार पर आए गिरफ्त में

शाहपुरा सीओ अजय भार्गव ने बताया कि दो युवकों को महिला की कॉल डिटेल के आधार पर गिरफ्तार किया है। दोनों युवकों को दबोचकर कडी पूछताछ की तो इन्होंने अपना अपराध कबूल कर लिया। अब पुलिस को पांच अन्य आरोपियों की तलाश है जिन्होंने रफीक और युसूफ से मारपीट कर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

लव जिहाद का मामले की आशंका

पुलिस इस मामले के दूसरे पहलु की ओर भी देखने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार दुष्कर्मी रफीक और युसूफ से कड़ी पूछताछ कर रही है। अपनी कड़ी पूछताछ के दौरान ये पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आखिर इन दोनों ने अपना नाम बदलकर पहचान क्यों छुपाई, इसके आगे इन लोगों की क्या योजना थी। मुस्लिम युवकों द्वारा हिन्दू दलित महिला को जाल में फंसने के कारण यह मामला लव जिहाद का भी निकल सकता है।

स्त्रोत : इण्डिया न्यूज

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *