Menu Close

विहिंप नेता ने कहा – ‘२०३० तक पूरी दुनिया होगी हिंदू’

हम कहना चाहते हैं कि अशोक सिंघल जी जो बात कह रहे हैं, वह आधा सच है । २०२३ में भारत हिंदू राष्ट्र बन जाएगा; परंतु यह मोदी सरकार के कारण नहीं होगा अपितु इसके लिए राष्ट्रप्रेमी और धर्मप्रेमियों को साधु-संतों के मार्गदर्शन में भ्रष्टाचारी राज्यकर्ताआें, पुलिस, प्रशासन और कट्टरपंथियों से लडना होगा ।- हिन्दू जनजागृति समिति

नई दिल्ली – विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के नेता अशोक सिंघल ने कहा है कि २०१४ लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत देश में एक नई क्रांति का आगाज है। उन्होंने जोर देकर कहा, ‘२०२० तक भारत और २०३० तक पूरी दुनिया हिंदू धर्म को मानने लगेगी।’ सिंघल ने कहा कि यह बात उनसे सांई बाबा ने कही थी, जब एक बार वह उनके आश्रम में रुके थे।

आठ सौ साल की गुलाम मानसिकता से मिली आजादी

वीएचपी नेता सिंघल ने कहा, ‘केंद्र में मोदी सरकार बनने के बाद देशवासियों को ८०० साल की गुलाम मानसिकता से आजादी मिली है। हमारा मिशन देश और दुनिया में हिंदू धर्म का प्रचार करके सभी को हिंदू बनाने का है।

सुदर्शन की बुक लॉन्च पर दिया बयान

अशोक सिंघल पूर्व आरएसएस चीफ के. एस. सुदर्शन के जीवन पर लिखी गई बुल लॉन्च के मौके पर बीजेपी-आरएसएस और वीएचपी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज समेत बीजेपी के कई सीनियर नेता मौजूद थे।

स्रोत: भास्कर

Latest News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *