जालंधर : फगवाड़ा गेट निवासी एक और युवती लव जिहाद का शिकार हो गई। घटना का पता तब चला महिला के परिजन ने थाना तीन की पुलिस को शिकायत दी। थाना तीन की पुलिस ने जम्मू कश्मीर के एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।थाना तीन के प्रभारी कुलवंत सिंह ने बताया कि फगवाड़ा गेट निवासी महिला के परिजन ने दी शिकायत में बताया कि उनकी तलाकशुदा बेटी जम्मू कश्मीर निवासी अभीद बाबा नामक मुस्लिम व्यक्ति से फेसबुक के जरिए सम्पर्क में आई। अभीदने उससे कर्इ दिन चैट कर प्रेमजाल में फंसाया आैर उसको तीन दिन पहले भगाकर ले गया। उन लोगों ने काफी तलाश की लेकिन बेटी नहीं मिली तो पुलिस को सूचित किया।
स्त्रोत : जागरण








